बाराबंकी। आवास आवंटन व शौचालय निर्माण में उगाही के मामले में ग्राम विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, प्रधान समेत छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने का आदेश न्यायालय ने दरियाबाद पुलिस को दिया है।
दरियाबाद क्षेत्र की ग्राम सभा जेठौती कुर्मियान निवासी बलदेव सिंह ने आवास आवंटन और शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद बनाई गई एक कमेटी ने जांच की। इसके बाद बलदेव सिंह ने जांच के लिए न्यायालय की शरण ली। प्रकरण की सुनवाई के बाद न्यायालय ने एडीओ पंचायत शिवाकांत सिंह, एडीओ आईएसबी राम प्रताप पांडेय, अवर अभियंता वीपी सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सालिक राम वर्मा, ग्राम प्रधान कलावती व संतोष वर्मा के खिलाफ दरियाबाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय का आदेश मिला है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।