फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम की अनुमति के बाद क्रय केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई है। इस बार जिले में 50 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में विपणन शाखा के 15, पीसीएफ-29, यूपी एग्रो-दो, उत्तर प्रदेश कर्मचारी कल्याण निगम-तीन तथा भारतीय खाद्य निगम-एक केंद्र खोलेगा। गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। सभी एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को निर्धारित समय से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें