बाराबंकी। कर्ज में डूबे किसान की मौत के मामले की जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम संदीप गुप्ता ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोठी क्षेत्र के मवैया मजरे सादुल्लापुर के किसान जगजीवन (55) पर इण्डियन बैंक, केनरा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक से करीब करीब 50 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसकी वसूली करने के लिए गत दिनों पहुंची हैदरगढ़ तहसील की टीम ने किसान को पकड़ कर गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि इसी बीच किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। जानकारी करने पर भाकियू नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के एडीएम को आदेश दिए है। एडीएम ने बताया कि इस मामले मेें एक सप्ताह के अन्दर अपर जिलाधिकारी कार्यालय में लोग बयान दर्ज कराने के साथ साक्ष्य उपलब्ध करा सकते हैं।