फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक तस्वीर जलाने के मामले में दो आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा क्षेत्र में होली के दिन धार्मिक तस्वीरों को फाड़ कर उन्हें जलाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम अड़ौरा में कुछ लोगों ने धार्मिक फोटो को फाड़कर उन्हें जला दिया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया। मंगलवार को अनूप गौतम, सुजीत गौतम, राम प्रताप, नीरज चौधरी, मुनेश्वर गौतम, पप्पू, दीपू गौतम, रामनरेश गौतम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें अनूप गौतम व राम प्रताप को गिरफ्तार कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें