फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मतदाता बनने के विकल्प खुले, न चूकें मौका

Sun, 25 Feb 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में उन लोगों के लिए अभी भी विकल्प खुला हुआ है जो मतदाता बनने से किसी न किसी कारण से वंचित हैं। ऐसे लोग ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता बन सकते हैं और चुनाव के दौरान अपने मनपंसद उम्मीदवार को मतदान कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके पास मतदाता बनने का अवसर है।
विज्ञापन



मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके है और किसी न किसी कारण से अभी तक मतदाता नहीं बन सके हैं तो उनके पास अभी भी मौका है और इसके लिए आयोग ने विकल्प भी खुले रखे हैं। यदि किसी को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना है तो वह फार्म छह भरकर वोटर बन सकता है। यदि किसी को नाम हटवाना है तो वह इसके लिए फार्म सात भरकर जमा करें। यदि मतदाता सूची में आपका नाम कुछ और है और आधार में कुछ और है तो फार्म आठ भर कर तहसील में बने मतदाता पंजीकरण काउंटर पर जमा कर सकते हैं।


इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप मोबाइल पर डाउनलोड कर भी मतदाता बन सकते हैं। इसके अलावा voter.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अपने बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। क्याेंकि अभी लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में हमें भी अपने मताधिकार का मौका मिलेगा, तभी हम एक पारदर्शी और देश के विकास वाली सरकार तथा देश के सेवा करने वाले जनप्रतिनिधि का चयन कर पाएंगे। इसलिए अभी भी मतदाता बनने का आपके पास मौका है, इसे हाथ से न जाने दें।
विज्ञापन





ऐसे लोग जो मतदाता बनने की आयु पूरी कर चुके हैं और किसी न किसी कारण से मतदाता नहीं बन पाए हैं। ऐसे मतदाता से अपील की जाती है कि उनके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प खुले हुए हैं और वह इनके माध्यम से मतदाता बन सकते हैं।
विज्ञापन

-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें