फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आईटीआई में प्रवेश के लिए 24 अगस्त तक मौका

Thu, 21 Aug 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए अब पात्र विद्यार्थी 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से आवेदन के लिए चतुर्थ व अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। रिक्त सीटों पर चयन मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन

नोडल संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महुआमऊ के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय आईटीआई मसौली नवाबगंज, फतेहपुर, बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर और महुआमऊ में खाली रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को उनके स्थायी व अस्थायी पते के आधार पर जिले की सीटों में प्रवेश दिया जाएगा।
नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश में पारदर्शिता बरतने के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। ताकि अभ्यर्थी का चयन मेरिट के आधार पर हो। इसके लिए अवकाश के दिनों में भी अभ्यर्थी अपने प्रपत्र नोडल संस्थान में जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को परिषद की वेबसाइट www.vppup.in पर जाकर अपना रैंक प्रपत्र व आवेदन पत्र डाउनलोड कर 24 अगस्त तक नोडल संस्थान महुआमऊ में जमा करना होगा। इसके बाद 25 अगस्त को संस्थान के सूचना पट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें