फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जनेस्मा के सामने फिर फिर लगने लगा पटरी बाजार

Thu, 21 Aug 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू परास्नातक महाविद्यालय (जनेस्मा) के सामने रोड पर से हटाया गया पटरी बाजार फिर से सजने लगा है। यहां करीब दो सौ दुकानदार अपनी दुकानें लगा रहे हैं। एक माह पहले इस पटरी बाजार को हटाकर माल गोदाम रोड सांई मंदिर के निकट परिसर में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान पुलिस लाइन तिराहे तक रखी लोहे की 108 दुकानें हटवाई गई थी।
विज्ञापन

पटरी दुकानदार कुछ दिनों तक तो नई जगह पर दुकानें लगाने गए लेकिन वहां बिजली, पानी के साथ बैठने की कोई व्यवस्था न होने के कारण उनका मन उचट गया। ऐसे में दुकानदारों ने अब पहले की तरह ही जनेस्मा के सामने सड़क पर ही अपनी दुकानें फिर से सजाना शुरू कर दी है। इससे जनेस्मा के आसपास ट्रैफिक जाम के कारण होने वाली परेशानी जस की तस बनी है। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार शुक्ल का कहना है कि बारिश के मौसम के बाद सांई मंदिर परिसर में दुकानदारों को बैठने के साथ बिजली पानी की बेहतर व्यवस्था कर पुन: शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें