फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीपुर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज

Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतियाोगिता में भाग लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर की न्याय पंचायत भवानीपुर ददरौली के प्राथमिक विद्यालय सफीपुर में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 15 प्राथमिक और 6 पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष कुमार और प्रधान किशोरीलाल वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 
विज्ञापन


बालक और बालिका वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय सफीपुर, खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सफीपुर व बालिका वर्ग में किशुनदासपुर, लंबी कूद में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रामदेवी प्राथमिक विद्यालय किशुनदासपुर, द्वितीय स्थान पर प्रियांशी प्राथमिक विद्यालय सफीपुर व तृतीय स्थान पर नैंसी किशुनदासपुर रही। लंबी कूद में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर रंजीत प्राथमिक विद्यालय सफीपुर, अजय व अंगद द्वितीय स्थान पर व विवेक सफीपुर तीसरे स्थान पर रहे।

पूर्व माध्यमिक में बालक/ बालिका वर्ग कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमसहाय ने जीत दर्ज की। खो-खो बालक वर्ग में रमसहाय और बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर ददरौली ने जीत दर्ज की। लंबी कूद में पहले स्थान पर रमसहाय के मोहित, और इसी विद्यालय के अमन द्वितीय स्थान पर तथा कंधईतारापुर के विनीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में कांति प्रथम, अंजलि द्वितीय, व आदित्री तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता में भवानीपुर ददरौली पहले तथा रमसहाय दूसरे स्थान पर रहा। गोला फेंक और चक्का फेंक में कांति, आदित्री, मोहित, अमन, अंजलि ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अरुण कुमार वर्मा, विपिन कुमार, दीपेन्द्र, संजय, आदर्श, अभय कुमार सिंह, बृजेश शुक्ला, शिवकुमार, विश्राम, सतेंद्र, अरुण सैनी आदि मौजूद रहे।

शहर स्थित पायनियर स्कूल में स्व. प्रो. पूरन सिंह की स्मृति में संस्थापक दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को विद्यालय मेें आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में नर्सरी में माहिरा प्रथम, वैभव द्वितीय एवं अभिषेक चौहान तृतीय स्थान पर रहे, प्री-नर्सरी में निहारिका प्रथम, मो. साद द्वितीय एवं अनन्या यादव तृतीय स्थान पर रही। प्रेप में कुषाग्र प्रथम, अब्दुल रहमान द्वितीय एवं जरीन फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राइम्स प्रतियोगिता में कक्षा एक में प्रशस्ति प्रथम, हर्ष शुक्ला द्वितीय एवं मान्या तृतीय स्थान पर रही। कक्षा दो में गरिमा सिंह प्रथम, अभिषेक वर्मा द्वितीय एवं आभा मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा तीन के छात्र श्रेयांष सिंह पटेल प्रथम, प्रिंस वर्मा द्वितीय, कैफ खान तृतीय स्थान तथा  कक्षा-4 में सान्या वर्मा प्रथम, मुशाहिद रजा द्वितीय, स्नेहा वर्मा तृतीय रही।

कक्षा पांच में स्नेहा गुप्ता प्रथम, मो0 अब्दुल्ला द्वितीय, कुषाग्र बैसवार तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा-6 में टीम- बी विजेता रही, कक्षा-7 में टीम- बी विजेता रही तथा कक्षा- 8 टीम- सी विजेता रही। कला प्रतियोगिता में कक्षा-9 में रूचिजा श्रीवास्तव प्रथम, आस्था वर्मा द्वितीय, वैश्नवी पटेल तृतीय स्थान प्राप्त हुआ एवं कक्षा-10 में अंशिका वर्मा प्रथम, कामना वर्मा द्वितीय, चंचल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें