सिरौली गौसपुर (बाराबंकी)। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में ओपीडी के परचे पर स्कैनर लगा दिया गया है। इसके माध्यम से ओपीडी के परचे ऑनलाइन बनने लगे हैं। इससे काउंटर पर पर्चे बनवाने वालों की भीड़ कम हो रही है। एक बार जो स्कैनर अपने मोबाइल में लोड कर लेता है, वह घर बैठे परचे के लिए आवेदन कर देता है। काउंटर पर पहुंचते ही नंबर बताने से परचा मिल जाता है। सीएचसी पर बुधवार को 122 तथा बृहस्पतिवार को 158 लोगों के परचे बनाए जा चुके हैं। इस संबंध में सीएमएस डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि इस एप से आयुष्मान के मरीजों के भी परचे बन रहे हैं। संवाद