फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 4.65 करोड़ की लागत से कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत फतेहपुर चार करोड़ 65 लाख की लागत से विकास कार्य कराएं जाएंगे। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। प्रस्तावित कार्यों में 50 लाख रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी, 43 लाख रुपये की लागत से रिकॉर्ड रूम का निर्माण, 60 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम व चिल्ड्रेन पार्क, 44 लाख रुपये की लागत से फूड स्ट्रीट हब, एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बासताली तालाब का कायाकल्प, 32 लाख रुपये की लागत से काजीपुर वार्ड एक में सीसी सड़क व नाली का निर्माण, 15 लाख रुपये की लागत से फैयाजपुरा वार्ड में सीसी सड़क का निर्माण व 50 लाख रुपये की लागत से नगर पंचायत के विस्तारित व मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस संबंध में नगर पंचायत के चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने बताया कि प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए भूमि व तालाब चिन्हित किए जा चुके हैं। प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें