बाराबंकी। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। अस्पताल से लेकर बाजार तक लोगों की भीड़ ही नजर आ रही है। लेकिन लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहें हैं। ऐसे में कोरोना का और बढ़ गया है। वहीं जिम्मेदार भी इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। बाजार में लोगों द्वारा बढ़ती जा रही लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है।
कोरोना का खतरा एक बार फिर मंडरा रहा है। लेकिन लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि बीते 15 दिनों में ऐसा कोई भी दिन नहीं रहा है जब एक न एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला न हो। इसके बावजूद भी लोग घरों से बाहर निकलते समय न तो मास्क लगा रहे है और न ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिख रहा है। बाजारों में आम दिनों की तरह ही लोग लापरवाही से इकट्ठा होकर भीड़ जुटा रहे हैं। अस्पतालों में भी कोविड नियमों का पालन खानापूर्ति बनकर रह गया है। सुबह से ओपीडी में मरीजों की भीड़ रहती है, लेकिन एक-दो लोग ही उनमें मास्क लगाए दिखाई पड़ते हैं। तेजी बढ़ रही गर्मी जहां एक ओर नई-नई बीमारियों का कारण बन रही है, वहीं कोरोना के प्रति लोगों की अनदेखी भी गंभीर परिणाम दे सकती है। चिकित्सकों के अनुसार अचानक बढ़ी गर्मी से लोगों में बुखार, त्वचा और पेट संबंधी रोग तो बढ़ ही रहे हैं, लेकिन पूर्व की भांति गर्मी में कोरोना के बढ़ने का खतरा भी हो सकता है। हालांकि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शारीरिक दूरी और मास्क का प्रयोग बेहतर तरीके अगर किया जाए तो किसी भी प्रकार के खतरे को टाला जा सकता है।
कोविड गाइडलाइन का पालन के लिए लोगों से बराबर अपील की जा रही है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए पूूूरी सावधानी बरतें। यदि बाजार जा रहे हैं तो मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।
डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
दो चिकित्सकों ने दिया इस्तीफा
रामनगर सीएचसी पर तैनात बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राजशेखर तिवारी और स्त्री रोग की डॉ. तनु पांडेय ने बीते दिनों निजी कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दे दिया। सीएमओ ने बताया कि एक चिकित्सक का इस्तीफ शासन को भेज दिया है कि दूसरे का शासन भेजने की प्रक्रिया चल रही है।