फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना के मामले बहुत तेजी से कम हो रहे हैं। रविवार की देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में दो माह के बाद सबसे कम सिर्फ तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि पिछले दो माह के बाद रविवार को सबसे कम तीन कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद तीनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है तथा संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षकों को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना के मामले भले ही तेजी के साथ कम हो रहे हों लेकिन लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।
इसलिए पूरी तरह से सावधान रहें और अपने-अपने घर पर रहे तथा सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि बहुत जरूरी हो तभी अपने घर से निकलें और यदि घर से बाहर निकलें तो इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। तभी हम कोरोना से जंग जीतने में सफल हो पाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें