फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कमरे में 14 छात्र-छात्राएं ही देंगे बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का नजारा इस बार बदला-बदला दिखेगा। एक कमरे में 14 परीक्षार्थी ही कोविड-19 के तहत बैठकर परीक्षा दे सकेंगे। वहीं परीक्षा केंद्र पर महज 400 परीक्षार्थी ही होंगे। कुछ ऐसी ही तस्वीर बोर्ड को ऑनलाइन भेजी गई सूचना के सत्यापन के बाद सामने आई है। जिसको सूचीबद्ध किया जा रहा है। जिसके होने के बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद परिषद की साइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 297 माध्यमिक विद्यालय है। इन विद्यालयों के 70681 परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वर्ष 2021 की परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के संस्थागत 38884 व व्यक्तिगत 995 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के संस्थागत 28757 तथा व्यक्तिगत 2079 परीक्षार्थी है। इनकी परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर पूर्व में विद्यालयों द्वारा परिषद की साइड पर अपलोड की गई सूचनाओं के सत्यापन को लेकर जिलाधिकारी ने तहसीलवार अधिकारियों को नामित किया था।
जिनके द्वारा 20 दिसंबर को अपने सत्यापन की रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है। जिसकी माने तो भले ही कॉलेज के द्वारा परीक्षार्थियों के बैठने की संख्या अधिक दर्शाई गई हो। मगर, सामान्य तौर पर कॉलेज में जो कमरे (10*8) बने है। उनमें कोविड-19 के तहत जो मानक तय किए गए है। उसके मुताबिक 14 परीक्षार्थी ही एक कमरे में बैठकर परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे में शहर के नामचीन विद्यालय भी 400 से कम परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र बनेंगे। जबकि अधिकांश परीक्षा केंद्र 150 से 200 परीक्षार्थी वाले ही होंगे। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारण की सूची तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजी जाएगी। जहां ऑनलाइन भेजी सूचना व सत्यापन की स्थिति के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालयों द्वारा परिषद को ऑनलाइन सूचना भेजी गई की थी। उसमें परीक्षार्थियों की धारण क्षमता सत्यापन में अलग पाई गई है। कमरों के साइज के अनुसार एक कमरे में 14 परीक्षार्थी ही बैठ सकेंगे। ऐसे में चार सौ परीक्षार्थियों से कम के ही परीक्षा केंद्र बनेंगे। जिसमें अधिकांश डेढ़ से दो सौ परीक्षार्थियों वाले ही होंगे। सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम के अनुमोदन को फाइल भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें