फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मुख्य बाजार में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था शुरू, जाम से राहत

Tue, 06 May 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के मुख्य बाजार में लगातार कायम ट्रैफिक जाम की परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए यातायात पुलिस ने एकल मार्ग (वन-वे) ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। फिलहाल धनोखर चौराहा और पीरबटावन क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को एक एकल दिशा में चलने की अनुमति दी जा रही है। ट्रायल सफल रहने पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को शहर के अन्य व्यस्त मार्गों पर भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

शहरवासियों को जाम की समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए पूर्व में हुई कई बैठकों के साथ ही पुलिस व प्रशासन के जिम्मेदारों ने स्थलीय निरीक्षण भी किए। इसके बावजूद जाम की परेशानी से छुटकारा दिलवाने को लेकर कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। बीते माह एसडीएम, नगर पालिका ईओ और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुख्य बाजार का निरीक्षण कर दुकानदारों को सड़क से अतिक्रमण हटाने और वन-वे व्यवस्था के लिए सहयोग करने का निर्देश दिया था।
इसके चलते ही सोमवार से धनोखर चौराहे से आने-जाने के मार्ग को एकतरफा कर दिया गया है। अब वाहन नाका चौराहा से धनोखर की ओर जा सकते हैं, लेकिन उसी रास्ते से वापस नहीं लौट सकेंगे। इसी प्रकार पीरबटावन से निबलेट तक भी एकल मार्ग व्यवस्था लागू की गई है। टीएसआई रामयतन यादव ने बताया कि यह व्यवस्था प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके अनुपालन के लिए दोनों ही जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के हटते ही फेल हुआ वन-वे ट्रैफिक सिस्टम
फोटो- 20
शाम करीब पांच बजे वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था फेल होती दिखी। बाइक ही नहीं ई रिक्शा भी एकल मार्ग का उल्लंघन करते देखे गए। जब तक यातायात पुलिस निगरानी के लिए मौजूद रही, लोग एकल दिशा मार्ग का पालन करते दिखे लेकिन पुलिस टीम के हटते ही एकल दिशा मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाने से जाम लगने लगा। लोगों ने बताया कि प्रचार प्रसार के अभाव में उन्हें इस मार्ग के एकल मार्ग होने की जानकारी नहीं हो सकी है। स्थानीय नागरिक पंकज जैन ने बताया कि पुलिस का यह कदम सराहनीय है, लेकिन जब पुलिस मौजूद नहीं रहती, लोग नियमों का पालन नहीं करते। जाम से छुटकारे के लिए बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाना जरूरी है। राकेश गुप्ता ने कहा कि एकल मार्ग व्यवस्था से जाम की समस्या में सुधार संभव है, लेकिन इसके लिए सख्त अनुपालन और व्यापक प्रचार भी जरूरी है। आम जनमानस के जागरूक होने पर ही शहर में जाम मुक्त ट्रैफिक व्यवस्था संचालित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें