फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज इलाके में मिला एक और कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज इलाके का रहने वाला एक युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया। देरशाम आई जांच रिपोर्ट में पाजिटिव पाए जाने के बाद पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने गांव की सीमाओं को सील कराते हुए आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है तथा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिले में पिछले पांच दिनों से लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं।
बुधवार की देरशाम आई जांच रिपोर्ट में त्रिवेदीगंज क्षेत्र का रहने वाला एक और युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 31 मई को दिल्ली से आया था। ग्रामीणों की मुताबिक गांव में आने के बाद से ही वह बीमार रहने लगा। जिस पर परिवारीजनों ने उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
बुधवार की देरशाम आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवारीजनों में हड़कंप मच गया है। वहीं जिलाधिकारी के आदेश पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने गांव की सभी सीमाओं को सील करते हुए आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि एक और कोरोना का पाजिटिव केस मिला है यह युवक लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें