फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 18 अक्टूबर से शुरू होगा देवा महोत्सव, तैयारियां शुरू

Wed, 07 Aug 2024 05:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा महोत्सव इस बार 18 अक्टूबर से शुरू होगा, इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेला समिति को ठेका पट्टा का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मेले में किन-किन कलाकारों और कवियों को बुलाया जाना है इस पररीाी मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रसिद्ध सुफी संत हाजी वारिस अली की सरजमी देवा में दस दिवसीय देवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह महोत्सव 18 अक्टूबर से शुरू होगा। देवा मेला समिति के सचिव व अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि देवा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे परिसर की साफ-सफाई करने के साथ ही रंगाई-पुताई और समतलीकरण का कार्य कराए जाने के निर्देश समिति के पदाधिकारियों को दिए गए हैं।
इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में किन-किन कलाकारों और कवियों को बुलाया जाना है, इस पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। इसके बाद इसका प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बताया कि यह एक प्रसिद्ध स्थल, जहां आयोजन के दौरान देश विदेश से जायरीन आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मेला तैयारियोें को समय रहते शुरू कर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें