फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

Sat, 21 Oct 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और तीन भाइयों समेत छह लोग घायल हो गए। जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा मुर्तजा गांव निवासी रिजवान व उनके बहनोई जियाउर रहमान शुक्रवार शाम बाइक से बाराबंकी से आ रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर नानमऊ के पास ट्रक में पीछे से टकरा गए। हादसे में रिजवान (28) की मौत हो गई जबकि घायल जियाउर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जैदपुर के दरोगा किठूरी गांव निवासी नरेंद्र कुमार अपने साले रामबरन के साथ ठेलिया पर धान लादकर घर आ रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे रामबरन का दाहिना पैर टूट गया। उसे केजीएमयू रेफर किया गया है। उधर, रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बरियारपुर निवासी पीआरडी जवान विनोद तिवारी (45) सुबह बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर बुढ़वल रेलवे ब्रिज के पास सामने आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।


हादसे में पीआरडी जवान का बायां पैर कट गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, लोनीकटरा इलाके में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे के त्रिवेदीगंज चौराहे पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक पर सवार अमेठी जिले के थाना शुकुलबाजार के पाली गांव के उमाकांत, इनके भाई कृष्णा व राजा घायल हो गए। राजा को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उमाकांत हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें