फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहीं पहुंचे किसान तो कहीं लटका रहा केंद्र पर ताला

Sat, 21 Oct 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में सरकारी धान खरीद शुक्रवार को शुरू कर दी गई, लेकिन अधिकांश क्रय केंद्रों पर ताले लटकते नजर आए। वहीं कुछ स्थानों पर अभी तक सफाई ही चल रही है। ऐसे में खरीद के पहले दिन शुरुआत ही बेहतर नहीं हो सकी। हालांकि नवीन मंडी में एक किसान ने करीब 10 क्विंटल धान की तौल कराई है।
विज्ञापन


जिले भर में बनाए गए धान क्रय केंद्रों पर शुक्रवार को बेहद निराशाजनक नजारा रहा। सूरतगंज, सिद्धौर, रामसनेहीघाट आदि स्थानों पर केंद्रों के ताले ही नहीं खुले। जबकि फतेहपुर, देवा, बदोसराय, मसौली, रामनगर, हैदरगढ़ में केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे। ऐसे में खरीद का पहला दिन ऐसे ही बीत गया। जबकि जिले में अगैती धान की फसल को देखते हुए शासन स्तर से 10 दिन पहले ही खरीद शुरू करने का निर्णय लिया गया था। एक नवंबर से शुरू होने वाली खरीद 20 अक्तूबर से ही शुरू कर दी गई है। लेकिन इसके बावजूद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।

हालांकि नवीन मंडी परिसर के केंद्र पर पारा खंदौली निवासी किसान अशोक कुमार ने अपने 9.60 क्विंटल धान की तौल कराई। वहीं केंद्रों पर सन्नाटे को लेकर विभाग का मानना है कि अभी जिले में अधिकांश किसानों का धान तैयार नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में क्रय केंद्रों पर भीड़ देखने को मिल सकती है। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन करीब 10 क्विंटल धान खरीदा गया है। आने वाले दिनों में धीरे-धीरे सभी केंद्रों पर किसान पहुंचेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें