फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Thu, 29 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वही पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


असन्द्रा थाना क्षेत्र के संकर बख्स फार्म के निकट भिटरिया हैदरगढ मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक पुलिया की रेलिंग से टकराकर रारी नदी में जा गिरी। जिससे बाइक सवार बाजपुर गांव निवासी अर्जुन प्रसाद पुत्र भगौती  (35) व राजू (32) घायल हो गए।  दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां अर्जुन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में लखनऊ फैजाबाद हाईवे पर धरौली गांव के निकट धरौली का एक किसान घास लेकर सड़क पार कर रहा था। उसी समय लखनऊ की तरफ से फैजाबाद की ओर से आ रही कार किसान को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर हाईवे के बगल गहरे खड्ड में पलट गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कार पर सवार ग्राम खमरिया छपिया वाल्टरगंज बस्ती निवासी सफीक उल्ला, कैरूलनिशा पत्नी हवीब उल्ला, नियाज अहमद, विपत अली घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें