फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Tue, 02 May 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। नेवला चौराहे के पास खड़ी कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। उधर से गुजर रहा बाइक सवार दरवाजे से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर कटरा निवासी मो. नईम (42) सोमवार सुबह किसी काम से बाराबंकी कचहरी जा रहा था। रास्ते में नेवला चौराहे के पास एक कार सवार ने अचानक दरवाजा खोल दिया जिससे टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लखनऊ के चिनहट निवासी शिक्षक अभय श्रीवास्तव (55) सोमवार को अपनी साली शुचि श्रीवास्तव (45) व बेटे सूर्यांश (4) के साथ कार से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बलरामपुर जा रहे थे। रास्ते में मसौली थाने के पास सामने से आ रही कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में शुचि व सूर्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर के हासूपुर राजघाट निवासी गणेश कोली और उदय माने कार से लखनऊ जा रहे थे। रामसनेहीघाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें