फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खुद पर पड़ी तो जागी पुलिस, 12 घंटे में दनादन कार्रवाई

Tue, 02 May 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्रामीण शिकायत करते करते थक गए मगर कार्रवाई नहीं हुई। जब पुलिस शिकार बनी तो ऐसी कार्रवाई शुरू हुई जो नजीर बन गई। सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि रसूख के आगे पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था किस तरह सालों तक बौनी बनी रही होगी। देवा कोतवाली क्षेत्र में रविवार को सिपहिया गांव के प्रधान जलील और उनके परिजनों द्वारा चौकी इंचार्ज की पिटाई होने के बात का घटनाक्रम यही बता रहा है। सोमवार सुबह हुई इस घटना को लेकर हड़कंप मचा। तुरंत पुलिस सक्रिय और मुकदमा लिखने से पहले सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर शाम को मुकदमा दर्ज हुआ। उसी दिन पुलिस ने प्रधान व उनके परिजनों के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों का आपराधिक रिकॉर्ड जारी किया। सोमवार सुबह सिपहिया गांव की महिला की तहरीर पर प्रधान व उसके दो भाइयों के खिलाफ जीवित मां को मृत दिखाने के संबंध में धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज हुआ। इतना ही नहीं पुलिस ने जांच कर सभी पुराने प्रार्थना पत्रों को कलेक्ट किया और प्रधान व उसके परिजनों का संबंध माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गिरोह से होने का खुलासा किया।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि आगे गैंगस्टर भी लगाया जाएगा संपत्ति भी कुर्क हो सकती है। गांव के लोग बताते हैं कि पहले इन्हीं लोगों को सुरक्षा दी गई थी। खुलकर कोई सामने नहीं आता मगर लोग दबी जुबान कह रहे हैं कि अब पुलिस पर खुद पड़ी तो 12 घंटे के अंदर तीन कार्रवाई हो गई। काश! जनता के प्रार्थना पत्र पर भी इतनी गंभीरता दिखाई जाती तो यह नौबत ना आती। मां को मृत दिखाकर वरासत कराने के दोषी प्रधान व उसके भाई हैं उतना ही यह सिस्टम भी। जांच में तहसील व ब्लाक के कर्मचारी फंस सकते हैं। मृत प्रमाण पत्र जारी किया और वरासत की कार्रवाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें