फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। थाने के पास बुधवार रात बाराबंकी-बहराइच हाईवे के किनारे खड़े ई-रिक्शा में तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सड़क किनारे नाले में पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल दोनों वाहनों के चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा मसौली निवासी शाहिद (32) बुधवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर सब्जी बेचने के बाद चालक अबरार के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। मसौली थाने के पास बैटरी डिस्चार्ज होने से हाईवे के किनारे ई-रिक्शे को खड़ा कर दिया। इसी दौरान बाराबंकी की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क के किनारे नाले में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से ई-रिक्शा व उसमें सवार चालक व सब्जी विक्रेता को बाहर निकला। तब तक सब्जी विक्रेता शाहिद की मौत हो गई। वहीं घायल ई-रिक्शा चालक अबरार व एसयूवी के चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हालत में सुधार होते ही एसयूवी चालक अस्पताल से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उधर, कोटवासड़क संवाद के अनुसार, रामसनेहीघाट के सुमेरगंज कस्बे में बुधवार शाम सड़क पार कर रहे गुमटी दुकानदार संतोष कुमार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कोतवाली पुलिस ने घायल को सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें