फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चालक की मौत, चार बच्चों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरख/ टिकैतनगर (बाराबंकी)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम हुए दो सड़क हादसों में एक चालक की मौत हो गई। वहीं घायल हुए चार बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

पहला हादसा सतरिख थाना क्षेत्र में बाराबंकी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
यहां पर पोल्ट्री फॉर्म का एक मालवाहक वाहन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गया। इसमें वाहन के नीचे दबे थाना क्षेत्र के सराय अकबराबाद निवासी चालक मो. हारून (27) की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी तो पुलिस भी पहुंची। जब तक चालक को बाहर निकाला जाता तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना से चालक के घर में कोहराम मच गया।
उधर, दूसरा हादसा टिकैतनगर थाना क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर दुल्हादेपुर के पास हुआ। क्षेत्र के नियामतपुर गांव निवासी श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहे मालवाहक वाहन में लगे लोहे के एंगल की चपेट में आकर चार बच्चे ट्रॉली से नीचे सड़क पर गिर गए। आननफानन एंबुलेंस से घायल नितेश (8), सुलोचना (11), संस्कार (13) व साहिल (15) को सीएचसी टिकैतनगर लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने बच्चों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में चार बच्चे घायल हुए हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें