फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में मजदूर की मौत, स्कूल जा रही छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज/सिद्धौर (बाराबंकी)। जिले में अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक छात्रा घायल हो गई। उसे सीएचसी में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। ये हादसे मोहम्मदपुरखाला व कोठी थाना क्षेत्र में हुए।
विज्ञापन

पहली घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर स्थित ईंट-भट्ठे के पास हुई। बुधवार रात थाना क्षेत्र के चंदूरा गांव निवासी नरहरि खां (45) शराब के नशे में ईंट-भट्ठे के पास सड़क किनारे पड़ा देखा गया था। उसके बाद अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सड़क पर पड़े मजदूर के शव को रातभर वाहन रौंदते रहे।
बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर पहुंची मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राना ने बताया कि मजदूर शराब का लती था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, कोठी थाना क्षेत्र में बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर मीरापुर चौराहे के पास स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा कुसुमलता को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें