फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में एक की मौत, राजस्थान के तीर्थ यात्रियों समेत सात घायल

Wed, 12 Feb 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में अयोध्या से रामलला के दर्जन कर लौट रहे राजस्थान के पांच तीर्थ यात्रियों समेत सात लोग घायल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार ग्राम भिखरा निवासी सीताकांत (46) की मौके पर मौत हो गई। हैदरगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीताकांत गोसूपुर कट से उल्टी दिशा में बाइक चलाकर गांव जा रहे थे। हेलमेट भी नहीं पहना था। डीसीएम वाहन को पकड़ लिया गया है।
मंगलवार की सुबह कोटवा सड़क के पास लखनऊ-अयोध्या मार्ग के डिवाइडर से एक कार टकरा गई। कार में अयोध्या से रामलला के दर्जन कर लौट रहे राजस्थान राज्य के जयपुर जिले के ग्राम चांदपुर निवासी नरेंद्र सैनी, उनकी पत्नी मीरा, पुत्री हिया व चाची आशा व चाचा सुरेश सैनी सवार थे, जो घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से पुलिस ने सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

फतेहपुर नगर पंचायत में आजाद काॅलेज के सामने बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार थाना मोहम्मदपुर खाला के ग्राम मोकलापुर निवासी सुशील कुमार व उनकी पत्नी पूजा वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी फतेहपुर से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
वहीं, फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर देवखरिया गांव के पास सोमवार की देर रात एक डंपर की डीसीएम से टक्कर हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन दोनों के चालक बाल-बाल बच गए। डंपर चालक राघवेंद्र को ग्रामीणों ने पकड़कर कर पुलिस को सौंप दिया। डीसीएम चालक रईस ने बताया कि वह आलू लेकर गोरखपुर जा रहा था। डंपर ने तेज रफ्तार में टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें