फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। एक महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता को जब इस बारे में पता लगा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जैदपुर कस्बा के एक मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने गांव के युवक पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत कर बताया कि एक युवक उसे करीब छह माह से परेशान कर रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक ने महिला को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके बाद जब महिला को इस बारे में पता लगा तो उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी हफीज अली के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। सीओ सदर रामसूरत ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

दीवान ने युवती से फोन पर की अश्लील बातें
असंद्रा। पुलिस विभाग के एक दीवान को युवती से फोन पर अश्लील बातें करना महंगा पड़ गया। पीड़िता ने इस बारे में सीओ से शिकायत की। इसके बाद सीओ के निर्देश पर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। शनिवार को असंद्रा पुलिस ने पीआरवी पर तैनात दीवान सुरेश बहादुर सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, एक युवती से लगातार फोन पर अश्लील बात करने तथा पुलिस अफसरों को इस बारे में बताने पर धमकी देने की शिकायत मिली थी। सीओ रामसनेहीघाट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दीवान के खिलाफ छेड़छाड़ व फोन पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
युवती ने पहले थाने में शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो वह सीओ रामसनेही घाट के दफ्तर पहुंची थी। जिसकी सूचना पर दीवान अवकाश पर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पीआरवी के दीवान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी दीवान के अवकाश से वापस लौटने पर पूछताछ कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें