फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिस्तर पर मृत मिला वृद्ध, खून से सना था गमछा

Fri, 03 Nov 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के झलिया दतौली गांव में बृहस्पतिवार को सुबह एक वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में बिस्तर पर मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था तो पास में ही खून से सना गमछा पड़ा मिला। ग्रामीण गला दबाकर हत्या की आशंका जता रहे हैं, मगर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


झलिया दतौली गांव निवासी श्रीपाल (75) घर के पास अहाते में पड़े पलंग पर सोए थे। सुबह श्रीपाल पलंग पर संदिग्ध हालात में मृत मिले। उनके गले व मुंह पर काले धब्बे पड़े थे। खून से सना गमछा पड़ा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को श्रीपाल की छोटी बहू सोनमती ने बताया कि श्रीपाल रोज सुबह चार बजे बिस्तर छोड़ देते थे। लेकिन सुबह जब नहीं जागे तो कई बार आवाज दी गई। हरकत न होने पर रजाई उठा कर देखा तो वह मृत मिले।

उस वक्त श्रीपाल का पुत्र मंशाराम खेत में था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि श्रीपाल के दो पुत्र मानिक चंद्र व मंशाराम हैं। तीन पुत्रियों शकुन्तला, नीलम व गायत्री की शादी हो चुकी है। श्रीपाल की मानिकचंद्र से नहीं बनती थी। वह मंशाराम के साथ रहते थे। एसएचओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हे। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें