फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की चाकू गोदकर हत्या

Tue, 23 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर के आंगन में सो रही वृद्ध महिला की सोमवार देर रात चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुत्र ने तीन लोगाें को हत्या कर भागते हुए देख लिया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पुत्र ने इस मामले में एक साले, साढ़ू और एक अज्ञात को नामजद किया है।
विज्ञापन


एसपी व एएसपी ने मौके का निरीक्षण कर पुुलिस को दिशा निर्देश दिए हैं। सोमवार देर रात असंद्रा थाना क्षेत्र के पश्चिम बेलांव गांव की गुुरुदेई (65) पत्नी स्वर्गीय रामअधार रावत घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे हमलावर महिला के गले में चाकू घोंप कर मौके से फरार हो गए। मां की चीख सुनकर पुत्र दिलीप दौड़ा।

वह मां को ग्रामीणों की सहायता से कोठी सीएचसी ले गया, जहां गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय पर प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हुई है। घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा है। घर में अकेले रह रहे मां-बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं होने पर घटना के बारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी राजू बाबू सिंह, सीओ संतोष सिंह व एएसपी शफीक अहमद ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।सोमवार देर रात की घटना की सूचना सुबह मिलने पर एएसपी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीओ को चौकीदार के विरुद्ध जांच कर कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।   गांव पहुंचे एएसपी शफीक अहमद से गांव के चौकीदार साहेबलाल ने कहा कि डेढ़ बजे रात को घटना हुई, जिसके बाद एंबुलेंस के स्टाफ ने पुलिस को सूचना देने की बात कही थी। एएसपी के पूछने पर चौकीदार के पास घड़ी, मोबाइल व थाने का सीयूजी नंबर तक नहीं मिला।

मृतका के पुत्र दिलीप ने पुलिस को बताया है कि उसने तीन लोगों को घर से भागते हुए देखा है। दिलीप का कहना है कि मां की हत्या करने के बाद तीनों आरोपी भाग निकले लेकिन उनको पहचान न पाने की बात कही है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, यह पुलिस की जांच के बाद ही पता लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें