फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अतिक्रमणकारियों पर अफसर मेहरबान

Fri, 13 Feb 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम ने प्रत्येक बुधवार को अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने का दिया निर्देश
विज्ञापन

फोटो-02
संवाद न्यूज एजेंसी
देवा। पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा प्रत्येक बुधवार को कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश डीएम द्वारा किया गया है, लेकिन नगर पंचायत की टीम अतिक्रमणकारियों पर नरमी बरत रही है। यह हाल तब है जब इन्हीं अतिक्रमणकारियों में से एक दुकानदार जावेद ने बीते सप्ताह एक श्रद्धालु से मारपीट की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने का निर्देश फिर से दिया, फिर भी समस्या जस की तस बनी है।
हाल यह है कि जब भी पुलिस की संयुक्त टीम अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन करती है, तो ये ठेला व पटरी पर दुकान लगाने वाले पार्किंग स्थल में शरण ले लेते हैं। नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस की टीम अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाती है। टीम के जाने के बाद फिर काबिज हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार से कुछ ही दूरी पर स्थित नगर पंचायत का पार्किंग स्थल, जिसे हाल ही में करीब 55 लाख रुपये में एक कार्यदाई संस्था को आवंटित किया गया था। इसके सामने सड़क पर अवैध रूप से ठेले लगाए जाते हैं। पिछले एक माह से चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान, ये ठेला संचालक पुलिस और नगर पंचायत की कार्रवाई से बचने के लिए पार्किंग में घुस जाते हैं। इस समस्या को लेकर पार्किंग के मैनेजर एमपी निगम और नईम कुरैशी ने पुलिस व नगर पंचायत प्रशासन के उच्च अधिकारियों से इन ठेले वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम सदर आनंद तिवारी का कहना है कि अतिक्रमण हर हाल में हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें