रंग-बिरंगी झालरों व रंगीन रोशनी से सजे बाजार में उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए ऑफरों की भरमार है। कई कंपनियां अपने उत्पाद बेचने के लिए दीपोत्सव पर लुभावने ऑफर दे रही हैं।
इन दिनों वूलेन गारमेंट, कैजुअल होम एप्लायंसेस, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर कई ऑफर दिए जा रहे हैं।
दीपोत्सव का काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही बाजार में खरीददारों की भीड़ जुटने लगी है। त्योहार हो लेकर कई कंपनियां लुभावने ऑफर दे रही हैं।
शॉपिंग की बात करें तो यहां पर कई तरह के ऑफर हैं, मसलन वूलेन कपड़ों पर 20 प्रतिशत, कैजुअल ड्रेसेज पर अलग-अलग 30 प्रतिशत तक ऑफर हैं।
इसके अलावा एक निश्चित अमाउंट की परचेजिंग पर गिफ्ट ऑफर है। इलेक्ट्रॉनिक्स में एलईडी पर एक्स्ट्रा वारंटी तथा दीपावली पर कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसके साथ ही स्क्रैच कार्ड से छूट दी जा रही है। वहीं, होम एप्लायंसेस में कैश डिस्काउंट तथा स्क्रैच कार्ड के जरिए गिफ्ट का ऑफर है। इलेक्ट्रिकल्स आइटम में भी कैश डिस्काउंट ऑफर हैं।
टू-व्हीलर में फाइनेंस कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए फाइल चार्ज व इंश्योरेंश फ्री का ऑफर है। ये सभी ऑफर दीपावली तक ही हैं। इसके अलावा रोजमर्रा व खानपान की वस्तुओं में दीपावली स्पेशल ऑफर बाई वन गेट वन फ्री जैसे ऑफर हैं। विभिन्न कंपनियों द्वारा दिए जा रहे ऑफर उपभोक्ताओं के रुझान को बरबस ही आकर्षित कर रहे हैं।