फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल-प्याज के दाम बढ़ना चिंताजनक ः राज्यपाल

Wed, 04 Nov 2015 11:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में महंगाई बढ़ना बहुत चिंताजनक है। केंद्र व यूपी सरकार को जमाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ये देश सूफी-संतों का है। यहां सभी को नफरत नहीं, प्यार करो पर अमल करना चाहिए। ये बातें राज्यपाल राम नाईक ने कहीं। वह बुधवार दोपहर मजार पर चादर चढ़ाने देवा शरीफ आए थे।
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक बुधवार को देवा में सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाने के बाद ऑल इंडिया मुसलिम वारसी समाज के चादर समर्पण कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि, पर्याप्त बारिश नहीं होने से देश में अकाल जैसी स्थिति बन गई है।

किसान और आम आदमी दोनों परेशान हैं। दाल, प्याज, आलू और तेल जैसी चीजों के दाम बढ़ना बहुत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जमाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, तभी आम आदमी को राहत मिलेगी। राज्यपाल ने कहा कि मेरा मानना है कि दीपावली के बाद महंगाई से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि नफरत से किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। हिंदुस्तान सूफी-संतों का देश है। यहां सिर्फ प्यार की बोली समझी जाती है। नफरत की भाषा के लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है।

इससे पूर्व 3:10 बजे हेलीकाप्टर से देवा पहुंचे राज्यपाल ने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाकर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, एसपी अब्दुल हमीद, समाजसेवी वामिक रफीक वारसी, एसडीएम नीलम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें