फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महाकुंभ व हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दो गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महाकुंभ के स्नान और महत्व के साथ हिंदू देवी-देवताओं और जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के दो मामले सामने आने के बाद मंगलवार देर शाम पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टिप्पणियों को लेकर हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। पुलिस ने सोशल मीडिया की निगरानी के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

पहला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। महाकुंभ स्नान के एक वीडियो के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल होने के बाद मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो शासन से फोन आने लगे। मंगलवार शाम शहर कोतवाली पुलिस ने देवा रोड सिविल लाइन निवासी कामरान अल्वी को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। पुलिस जांच कर रही है कि पोस्ट को और कितने लोगों ने वायरल किया है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उधर, मंगलवार देर शाम जयपुर के बोजा गांव निवासी अभिषेक कुमार नामक युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं व महाकुंभ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें