फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से स्टाफ नर्स की मौत, 15 मिले और पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को डेंगू की चपेट में आकर सीएचसी मथुरानगर में तैनात एक स्टाफ नर्स की मौत हो गई है। इस तरह से जिले में डेंगू से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि करीब 15 लोग डेंगू जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं। इनका उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी मथुरानगर में तैनात स्टाफ नर्स प्रीति रावत पिछले तीन वर्षों से सीएचसी पर तैनात थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय पांडेय ने बताया कि वह दीपावली की छुट्टी लेकर अपने घर गई थी। वहां से लौटने पर बुखार से पीड़ित थी। शनिवार को इनकी डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इसके बाद उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वहां सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं डेंगू जैसे लक्षणों से पीड़ित पाए जाने पर बांसा निवासी नईम, फैजान, राजेश्वरी, रामनगर निवासी श्रद्धा, कौशलेंद्र तथा शहर के मोहल्ला पीरबटावन निवासी रवि, सरस्वती, लखपेड़ाबाग निवासी गीतांजलि, गोपाल, सोनेलाल, राहुल, रमन समेत 15 लोगों को बुखार और डेंगू जैसे लक्षणों पर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स की मौत की जानकारी नहीं है। जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हैदरगढ़ में भी बुखार से पीड़ित मिले 26 मरीज
हैदरगढ़। क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सीएचसी पहुंचे बुखार से पीड़ित कुल 26 मरीजों के रक्त के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सुबेहा के इस्लामपुर की कमलेशा को गंभीर बुखार होने पर सीएचसी से लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। सुबेहा सीएचसी में बुखार के चार मरीजों के रक्त की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
कस्बा के मोहल्ला कुरैशी के नसीर अहमद, घोसियाना के जुबेद, इश्तिहाक के पुत्र इश्तिफाक समेत कई गंभीर बुखार से पीड़ित होकर लखनऊ से इलाज करा रहे हैं। डब्लूएचओ की टीम ने सोमवार को कस्बा सब्जीमंडी समेत कई गांव पहुंचकर निरीक्षण किया है। संवाद
एसडीएम ने किया वार्डों का निरीक्षण
रामनगर। एसडीएम तान्या सिंह व अधिशासी अधिकारी योगेश प्रताप मिश्रा ने संचारी रोग के रोकथाम एवं गंदगी से फैलने वाली बीमारियों को लेकर नगर पंचायत द्वारा वार्डों में की जा रही साफ-सफाई का जायजा लिया।
इसके अलावा होटलों एवं दुकानदारों के सामने पड़ी गंदगी को लेकर उन्हें फटकार भी लगाई और निर्देशित किया कि आप सभी लोग स्वच्छता को ध्यान रखते हुए डस्टबिन का प्रयोग करें। वहीं वार्डों में खुली नालियों को ढकने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर मुनव्वर बेग, गुफरान अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा
डेंगू और बुखार के बाद स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ने लगा है। सीएमओ ने इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया है और सभी अस्पतालों में इसके लिए अलग वार्ड बनाए के आदेश दिए हैं। बताया कि अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मरीज जिले में नहीं मिला है फिर भी सभी अधीक्षकों को पूरी तरह से सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें