फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी से गुजरने वाली छह प्रमुख ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

Tue, 11 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी और वेटिंग की समस्या से जूझ रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे अब लंबी दूरी की ट्रेनों के कोच संयोजन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए मानक के तहत ट्रेनों को 24 कोच के मानक एचएल रैक में बदला जाएगा। इसके लिए बाराबंकी से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अभी ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में 18 से 22 कोच लगे होते हैं। इनमें स्लीपर, एसी और जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं। कई ट्रेनों में स्लीपर के बाद चार से छह एसी और दो से तीन जनरल कोच होते हैं। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे अब कोचों की संख्या बढ़ाकर 24 करने की दिशा में काम कर रहा है। इनमें में वैशाली एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और अवध-असम एक्सप्रेस शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें