फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संख्या घटी, 49 स्थानों पर मिले सिर्फ 257 सारस

Sat, 22 Jun 2024 04:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र ​स्थित झील में दिखे सारस।  स्रोत- विभाग
विज्ञापन
बाराबंकी। वन विभाग द्वारा जिले में राज्य पक्षी सारस की दो दिन सुबह व शाम गणना कराई गई। करीब दो दर्जन टीमों ने शुक्रवार की शाम गणना पूरी की तो जिले में 257 सारस पाए गए। पिछले साल 298 सारस मिले थे। सारस की संख्या कम होने के पीछे गर्मी व सरोवर का सूखा होना माना जा रहा है। डीएफओ आकाश बाधवान ने सारस के संरक्षण को लेकर निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन


वन विभाग हर साल सारस की गणना करवाता है। इस बार इसके लिए 20 व 21 जून की तारीख तय हुई थी। इसके लिए जिले में करीब 400 आर्द्रभूमि वाले क्षेत्र (वेटलैंड) चयनित किए गए। बृहस्पतिवार को सुबह छह से आठ बजे तक दूरबीन व अन्य उपकरणों के सहारे गणना हुई तो शुक्रवार की शाम चार से छह बजे तक गणना हुई।

49 स्थलों पर सुबह 210 व शाम को 257 सारस पाए गए। देवा वन रेंज के सलारपुर व बैनाटीकाहार, सूरतगंज की भगहर, हरख के नेवली आदि झीलों में सारस पाए गए। डीएफओ आकाश बाधवान ने बताया कि 257 सारस पाए गए। इनके संरक्षण का प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें