फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुश्तैनी जमीन पर 50 साल बाद मिला कब्जा

Sat, 22 Jun 2024 04:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुर (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र फतेहपुर के मोहम्मदपुर गांव में करीब 50 वर्षो से चला आ रहा भूमि विवाद का मुकदमा जीतने वाले पक्ष को शुक्रवार को कब्जा दिला दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम की मौजूदगी में कई थानों की पुलिस के साथ रैपिड रिस्पांस फोर्स भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन


फतेहपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सुंदरलाल, छोटेलाल, हरिलाल, श्यामलाल व सुरेश की पुश्तैनी जमीन है। उस पर उनके पट्टीदार प्यारेलाल, देशराज, श्रीपाल व राम आधार आदि भी अपना हक जता रहे थे। इस का मुकदमा 1975 से चल रहा था।

2016 में जब प्यारेलाल व देशराज आदि ने उक्त भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की तो सुंदरलाल का पक्ष कोर्ट से स्टे ले आया व भूमि पर दोनों पक्षों का कब्जा खत्म हो गया। एक साल पहले सुंदरलाल के पक्ष ने सीओ स्तर से मुकदमा जीत लिया था। तब से जमीन पर कब्जेदारी की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


इस पक्ष ने डीएम से कब्जा दिलाने की गुहार लगाई। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को फतेहपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम रल्ला पल्ली जगत साई की अगुवाई में नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपालों की टीम ने रैपिड रिस्पांस फोर्स व कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचकर नक्शे के हिसाब से नाप की और कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें