शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी ने नया वाट्स एप नंबर जारी किया है। इस पर कोई भी नागरिक किसी भी अपराधी, मारफीन तस्कर, चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाला, अवैध शराब के कारोबारी या फिर गलत काम करने वाले पुलिसकर्मियों की शिकायत, फोटो व वीडियो भेज सकता है। जो भी शिकायत मिलेगी उसमें जांच के बाद तत्काल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी वैभव कृष्ण ने एक नया वाट्स एप नंबर 7839862671 जारी किया है। ये नंबर एसपी के पास ही रहेगा। इस पर कोई भी व्यक्ति जिले मेें होने वाली आपराधिक गतिविधियों, चरस, गांजा, अवैध शराब व शस्त्र आदि की खरीद-फरोख्त, आचार संहिता उल्लंघन, किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा गलत काम करने आदि की सूचना दी जा सकती है।
एसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि इस नंबर पर आने वाली शिकायतों की जांच पड़ताल कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस वाट्स एप नंबर पर गोपनीय सूचना देने वाले के नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा।