फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री समेत पांच प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Wed, 25 Jan 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करते सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव-2017 में नामांकन में दूसरे दिन बुधवार को बसपा के चार और सपा के एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक दिन पूर्व नामांकन पत्र दाखिल कर चुके बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने दो व कुर्सी से प्रत्याशी वीपी सिंह वर्मा ने एक सेट दाखिल किया। 
विज्ञापन


विधान सभा क्षेत्र रामनगर से सपा प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह गोप ने नामांकन कराया। उन्होंने नामांकन के लिए चार सेट दाखिल किए। इसी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी हफीज भारती ने नामांकन कराया। उन्होंने एक सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। विधान सभा क्षेत्र हैदरगढ़ सुरक्षित से बसपा प्रत्याशी कमला प्रसाद रावत ने अपना नामांकन कराया।

उन्होंने दो सेट दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद से बसपा प्रत्याशी मो. मुब्बसिर ने नामांकन के लिए एक सेट दाखिल कर नामांकन कराया। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र (सुरिक्षत) से बसपा प्रत्याशी कुमारी मीता गौतम ने अपना नामांकन पत्र दो सेटों में दाखिल किया। एक दिन पूर्व नामांकन करा चुके विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी से बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने दो सेट और दाखिल किए।
विज्ञापन


कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करा चुके बसपा प्रत्याशी वीपी सिंह ने संशोधित नाम वीपी सिंह वर्मा नाम के साथ एक सेट और दाखिल किया। सभी विधान सभा क्षेत्रों में कुल 29 नामांकन फार्म बुधवार को वितरित किए गए। इसमें कुर्सी में आठ, रामनगर में सात, दरियाबाद में चार, बाराबंकी में पांच व जैदपुर में पांच नामांकन फार्म वितरित हुए। 

अरविंद के नामांकन में आए फरीद व रामगोपाल
रामनगर विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे। उनके साथ सपा के मंत्री फरीद महफूज किदवई, विधायक रामगोपाल रावत और सपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह भी थे। मंत्री फरीद महफूज किदवई सदर तहसील गेट से ही वापस लौट गए जबकि विधायक रामगोपाल रावत व जिलाध्यक्ष व उनके समर्थक मौजूद रहे। 

एक-एक कर कई समर्थक पहुंचे अंदर, ताकती रही पुलिस 
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। लेकिन बुधवार को नजारा ही कुछ और रहा। सपा की ओर से प्रत्याशी व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने नामांकन किया तो बसपा के चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पुलिस तो सख्ती दिखाती रही लेकिन हकीकत यह रही कि पुलिस ने एक-एक कर कई समर्थकों को अंदर जाने दिया। जिससे एक-एक प्रत्याशी के कई समर्थक नामांकन परिसर के अंदर घुस गए। जबकि नियम है कि दलीय एक प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो ही प्रस्तावक होने चाहिए। परिसर में करीब पचास समर्थक अंदर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें