फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब सीएचसी पर मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

Thu, 22 Aug 2024 03:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। सीएचसी रामनगर में अब मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की जांच सुविधा भी मिल सकेगी। इसके साथ ही यहां पर हार्ट, लिवर व किडनी की बीमारी से परेशान मरीजों की भी जांच हो सकेगी। बुधवार को पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने जांच के लिए सीएचसी पर आई दोनों मशीनों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रामनगर के तमाम गांव सरयू नदी की तराई में पड़ते हैं। पहले इन जांचों के लिए यहां के लोगों को जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगाना पड़ती थी। इस परेशानी को दूर कराने के लिए ही रामनगर को दो माह पहले ही जांच कार्य से जुड़ी डिजिटल एक्स-रे व ऑटो एनालाइजेर मशीन दी गई थी। सीएचसी अधीक्षक मुकुंद पटेल ने बताया कि टेक्नीशियन पुष्पलता व आशीष की तैनाती इन दोनों मशीनों पर जांचों के लिए की गई है। प्रत्येक दिन यहां जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें