फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब मिशन मोड में बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

Mon, 25 Sep 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति को देखते हुए इसे मिशन मोड में बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पंचायत भवन सुबह छह बजे से खुलेंगे। साथ ही आधा दर्जन विभागों के सहयोग से अधिक से अधिक कार्ड बनाए जाएंगे, जिसकी ब्लॉक स्तर पर बीडीओ व जिला मुख्यालय पर सीडीओ प्रतिदिन समीक्षा करेंगी। ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति की बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


सीडीओ एकता सिंह ने शनिवार को आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा बैठक कर अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी थीं। इसके बाद रविवार को सुबह छह बजे से ही पंचायत भवनों को खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। पंचायत भवनों में पंचायत सहायकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए विकास भवन स्थित पंचायती राज विभाग के कार्यालय में वार रूम बनाया गया और सुबह से ही डीपीआरओ रोहित भारती व तमाम डीपीएम ने इसकी निगरानी शुरू की।

आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से आशा बहू, एएनएम, आईसीडीएस से आंगनबाड़ी, पूर्ति विभाग से कोटेदार, मनरेगा से रोजगार सेवक के अलावा अन्य तमाम विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है। वहीं अलग-अलग ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति की बैठक कराई गई, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जा सके। सीडीओ ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। गड़बड़ी पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें