फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 व हजार की नोट बंद होने पर अफरातफरी

Wed, 09 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच सौ व एक हजार की नोट मंगलवार आधी रात से बंद करने की घोषणा के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल है। लोग रात मेें ही जरूरी सामान खरीदने और वाहनों में तेल भरवाने के लिए निकल पड़े। पंपों पर तेल भरवाने के लिए काफी संख्या में भीड़ लग गई। खबर फैलते ही ज्यादातर दुकानदारोें ने भी ये नोट लेने मना कर दिया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार व कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ व एक हजार की नोट बंद करने का फैसला लिया है। मंगलवार रात पीएम मोदी ने इस बात का एलान किया है। पीएम के इस एलान के बाद अब लोगों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया है।

रात मेें ही लोग पेट्रोल पंप, शापिंग माल से लेकर दुकानों में लोगोें की भीड़ लगी रही। कई जगहों पर पांच सौ व एक हजार की नोट लेने से इंकार करने पर लोगाें में तू-तू मै-मै भी हो रही है। वहीं शहर में ज्यादातर दुकानें व पेट्रोल पंप बंद भी कर दिए गए है।
विज्ञापन


एक पंप संचालक ने बताया कि  झगड़े लड़ाई से बचने के लिए पंप को बंदकर दिया है। धनोखर पर सामान लेने आए आवास विकास राजबहादुर ने कहा कि प्रधानमंत्री को कम से कम 15 दिन का समय देना था। जिसके पास कम पैसा है लेकिन सब बड़ी नोट हैं उसके लिए परेशानी हो गई कि घर के जरूरी सामान कहां से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें