फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब हर रोज निस्तारित होगा 400 टन कचरा

Thu, 02 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए ककरहिया स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र पर एक और ट्रॉमेल मशीन लगाई गई है। इससे अब यहां 400 टन कचरे का निस्तारण प्रतिदिन हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका नवाबगंज क्षेत्र में कुल 29 वार्ड हैं, जहां करीब साढ़े तीन लाख की आबादी रहती है। यहां डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और सफाई व्यवस्था के लिए 425 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। प्रतिदिन करीब 50 से 60 टन कूड़ा निकलता है। ककरहिया में 2013 में नगर पालिका ने वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की स्थापना की थी। इसे एकॉर्ड हाइड्रो एयर बाराबंकी के सहयोग से संचालित किया गया, लेकिन 2022 में प्लांट में लगीं मशीनें जलने के कारण संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद बीच-बीच में काम शुरू करवाने की कोशिशें हुईं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।
डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर नगर पालिका ने कानपुर की श्री कामद इंटरप्राइजेज को टेंडर देकर कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी। प्लांट में एक लाख टन से ज्यादा कूड़ा जमा हो चुका था, जिससे वहां का रास्ता तक बंद हो गया था। अब नई कंपनी ने एक और मशीन लगाकर कूड़े का निस्तारण तेजी से शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

खाद के साथ तैयार हो रही आरडीएफ
प्लांट संचालक अमन ने बताया कि प्लांट में 11-12 घंटे मशीनें लगातार चल रही हैं। 24 घंटे में लगभग 400 टन कचरा 20 एमएम डस्ट में बदल दिया जाता है। इसके बाद इसे 4 एमएम में परिवर्तित कर खाद तैयार की जाएगी। इसके पश्चात (आरडीएफ) रिफ्यूज ड्राई फ्यूल को एग्रीमेंट के तहत सीमेंट व पेपरमिल फैक्ट्री में डिस्पैच किया जाता है।
विज्ञापन




कूड़े का निस्तारण तेजी से करने के लिए कार्यदायी संस्था ने बड़ी मशीन लगाई है, इससे प्रतिदिन 400 टन कूड़े का निस्तारण हो सकेगा।
- संजय कुमार शुक्ला, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें