दुबग्गा। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर से घंटा चोरी के मामले में पारा पुलिस ने पुजारी और मंदिर के पांच सेवकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक चेतन आजाद ने बताया कि नोटिस बाबा रामू पुरी, बाबा धीरज और मंदिर के चार अन्य सेवकों को भेजे गए हैं। उनके बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले के चार दिन बाद भी जिला प्रशासन के किसी वरिष्ठ अधिकारी के मंदिर न पहुंचने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बुद्धेश्वर विकास महासभा के संरक्षक रामशंकर राजपूत और अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि मंदिर के रिसीवर एसडीएम सदर के साथ बैठक कर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।