फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वी-मार्ट और रिलायंस ट्रेंड्स सहित पांच संस्थानों को नोटिस

Sat, 27 Jun 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बेसमेंट में अवैध और असुरक्षित रूप से संचालित हो रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ अग्निशमन विभाग का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार की टीम ने शहर से लेकर मसौली तक चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने बेसमेंट में चल रहे शॉपिंग मॉल, कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और अस्पतालों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी पाई गई। कई जगह आपातकालीन निकास न होकर केवल एक ही मुख्य गेट मिला, जिससे हादसा होने पर लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग ने रिलायंस ट्रेंड्स, वी-मार्ट, क्वांटम लाइब्रेरी मसौली, कात्यायनी लाइब्रेरी मसौली और विद्या मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अग्निशमन टीम ने शुक्रवार को इसके अलावा द स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी, युवा लाइब्रेरी, श्री गंगा हॉस्पिटल, आयुष फैमिली हॉस्पिटल और श्री शिरडी साईं हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। सीएफओ अनिमेष सिंह ने बताया कि जांच में कमियां पाए जाने पर पांच संस्थानों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने का समय दिया गया है। सुधार न होने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें