फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लापरवाह एडीओ पंचायत व तीन सचिवों को नोटिस

Fri, 17 Mar 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस कराने के लिए हो रहे कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। विकास खंड रामनगर व सिरौलीगौसपुर में निरीक्षण के दौरान चार ग्राम पंचायतों में कार्य की प्रगति अत्यंत सुस्त मिली। इस पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत व तीन ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही 31 मार्च तक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



जिले की 61 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस कराने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। तमाम निर्देशों के बाद भी कई ग्राम पंचायतों में हीलाहवाली सामने आ रही है। विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत अनूपगंज में खाद गड्ढा और सोख्ता गड्ढा का निर्माण कार्य अब तक नहीं शुरू हो सका है। ग्राम पंचायत सहादतगंज में खाद गड्ढा व डस्टबिन लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। यहां प्लास्टिक बैंक को भी अब तक स्थापित नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत मलौली में कार्य की प्रगति अत्यंत सुस्त है।


डीपीआरओ रोहित भारती के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी मलौली निखिल कनौजिया मौके पर मौजूद भी नहीं मिले। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत रामासरे, अनूपगंज व सहादतगंज के ग्राम पंचायत सचिव प्रताप नारायण व मलौली के निखिल कनौजिया को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं बृहस्पतिवार को डीपीआरओ ने विकास खंड सिरौलीगौसपुुर की ग्राम पंचायत किंतूर व बदोसराय का निरीक्षण किया। बदोसराय में कार्य की रफ्तार सुस्त मिलने पर सचिव वीरेंद्र कुमार तिवारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन



उधर, डीपीआरओ ने ब्लॉक पर एडीओ पंंचायत व सचिवों के साथ बैठक कर सभी ग्राम पंचायतों में कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत भरथीपुर, राजापुुर व अलीनगर के सचिव राजेश को पंचायत भवनों की क्रियाशीलता में सुस्ती पर फटकार लगाई। रामपुर भवानीपुर व खलसापुर के सामुदायिक शौचालय अपूर्ण होने पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें