फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

158 कॉलेजों को बंद करने का नोटिस

Sun, 20 Aug 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता के संचालित हो रहे कॉलेजों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभी तक की जांच में करीब 158 कॉलेजों को बंद करने का नोटिस नोडल अधिकारियों ने कालेज केे प्रबंधकों को थमा दिया है। जिसकी रिपोर्ट भी जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध करा दी गयी है। 
विज्ञापन

                              
जिले में विभागीय अधिकारियों से साठगांठ कर बिना मान्यता के  संचालित इन कॉलेजों में शिक्षकों की योग्यता से समझौता कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। ऐसे कॉलेजों के संचालन को लेकर योगी सरकार ने शिकंजा कसे जाने का आदेश जारी किया जिसके बाद हरकत में आए विभाग के अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी अधिकारी नामित कर कॉलेजों की जांच कराई।

जिले के 15 ब्लॉकों में 13 प्रधानाचार्यों को नोडल अधिकारी बनाया। दो नोडल अधिकारियों के एक-एक अन्य ब्लाक की जिम्मेदारी दी। जिसके बाद सभी नोडल अधिकारियों ने 15 ब्लाकों के 338 कॉलेजों का निरीक्षण किया। जिसमें बिना मान्यता के कक्षा 9 से इंटर तक की कक्षाएं संचालित होते 158 कॉलेज मिले। ऐसे कालेजों को बंद करने का नोटिस नोडल अधिकारी ने देने के साथ मामले की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें