फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिथिलता पाए जाने पर दो परिचालकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कार्य में शिथिलता पाए जाने और कम ड्यूटी करने पर दो संविदा परिचालकों को एआरएम ने नोटिस जारी कर कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। परिचालकों ने औसत ड्यूटी पूरी नहीं की तो इनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीते माह नवंबर व दिसंबर में दो संविदा कर्मचारियों के कार्य में शिथिलता पाई गई। पीक टाइम में ड्यूटी से गायब रहे। दो परिचालकों ने एक माह में नियम के अनुसार निर्धारित दिनों की संख्या से काफी कम दिन कार्य किया। नियम के अनुसार एक माह में 22 दिन औसत ड्यूटी करनी होती है। निर्धारित दिन से कम ड्यूटी की और बिना सूचना दिए गायब रहे।
इससे बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नोटिस जारी करने से संविदा परिचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि कार्य में शिथिलता और कम ड्यूटी पाए जाने पर दो परिचालकों को नोटिस भेजा गया है। एक माह में अगर इनकी ड्यूटी मेें सुधार नहीं होता है तो इनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें