फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र की खरीद को लगने लगी लाइनें

विज्ञापन
बाराबंकी। बंकी ब्लॉक में नामांकन पत्रों की खरीदारी के लिए लाइन में लगे प्रत्याशी। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की तिथि करीब आते ही अब ब्लॉक से लेकर जिला पंचायत तक में नामांकन पत्रों की खरीद के लिए लंबी कतारें दिखने लगी हैं। शनिवार को डीडीसी के 173, प्रधानी के लिए 926, बीडीसी के 698 व पंचायत सदस्य के 577 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन

बंकी ब्लॉक में प्रधानी के 55, बीडीसी के 53 व पंचायत सदस्य के 72, देवा ब्लॉक में प्रधान के 143, बीडीसी के 84 व सदस्य के 58, हरख ब्लॉक में प्रधानी के लिए 75, बीडीसी के 57, सदस्य के 52 तथा मसौली ब्लॉक में प्रधान के 29, बीडीसी के 74 व सदस्य के 13 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी प्रकार हैदरगढ़ ब्लॉक में प्रधान के लिए 58, बीडीसी के 18, सदस्य के 10 त्रिवेंदीगंज में प्रधान के 47, बीडीसी के 15 व पंचायत सदस्य के 20 तथा सिद्धौर ब्लॉक में प्रधानी के 50, बीडीसी के 40 व सदस्य के 41 पर्चे बिके।
बनीकोडर ब्लॉक में प्रधान के 53, बीडीसी के छह व पंचायत सदस्य के 22, दरियाबाद ब्लॉक में प्रधानी के लिए 40, बीडीसी के 37, पंचायत सदस्य के 26 तथा पूरे डलई ब्लॉक में प्रधान के 23, बीडीसी के 49 तथा पंचायत सदस्य के 54 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में प्रधान के लिए 35 बीडीसी के 57, पंचायत सदस्य के 48, रामनगर ब्लॉक में प्रधानी के 69, बीडीसी के 18 व पंचायत सदस्य के 55, सूरतगंज ब्लॉक में प्रधान के लिए 86, बीडीसी के 60 व पंचायत सदस्य के 55 पर्चे बिके। फतेहपुर ब्लॉक में प्रधान के लिए 81, बीडीसी के 61 व पंचायत सदस्य के 34 तथा निंदूरा ब्लॉक में प्रधानी के 104, बीडीसी के 69 व पंचायत सदस्य के 44 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जहां सभी ब्लॉकों में प्रधान, बीडीसी व पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। वहीं जिला पंचायत से 173 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें