बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भाजपा व सपा प्रत्याशी सोमवार को अपने नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मौजूद रहेंगे।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी गौरव रावत सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह छाया चौराहा स्थित कार्यालय से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ निकलेंगे। उधर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विजयानंद बाजपेई ने बताया कि सोमवार को पार्टी प्रत्याशी अमरीश रावत अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उससे पहले जीआइसी ऑडिटोरियम में सुबह दस बजे होने वाली एक सभा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।