फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं हुआ पर्चा दाखिला, कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। उपचुनाव के नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को भी किसी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं दाखिल किया। इसके चलते नामांकन ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी बातचीत में ही व्यस्त रहे। वहीं गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया द्वारा नामांकन किए जाने की बात कही जा रही है। उधर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज से चुनावी कार्य में लगे अधिकारियों का प्रशिक्षण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को नामांकन के तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इस दौरान नामांकन प्रक्रिया में लगे अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। इस दौरान तीन और नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
वहीं दूसरी ओर नामांकन के चौथे दिन गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी और राज्यसभा सांसद के पुत्र तनुज पुनिया द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की बात कही जा रही है जबकि 29 और 30 सितंबर को सपा, भाजपा और बसपा प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

गुरुवार से चुनाव में लगाए गए अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी कार्मिक मेधा रुपम ने बताया कि पहले दिन उड़नदस्ता, स्टेटिक और वीडियो निगरानी टीमों में शामिल कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं शाम को माइक्रो आब्जर्वर के रूप में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीधर यादव ने बताया कि 21 अक्तूबर को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के 445 बूथों पर होने वाले मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों को नवीन मंडी स्थल से रवाना किया जाएगा। इसके लिये पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। मतदान के बाद इसी स्थल पर बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम में इवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लाकर रखा जाएगा। मतगणना भी नवीन मंडी परिसर में 24 अक्तूबर को कराई जाएगी।
भले ही अभी तक नामांकन पत्र दाखिल न हुए हों लेकिन प्रशासन ने आयोग के निर्देशों का पूरा ध्यान रखते हुये नामांकन स्थल को सीसीटीवी कैमरे की नजर में रखा है क्योंकि तीन दिन बीतने के बाद भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों द्वारा अब नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी शुरू हो जाएगी। ऐसे में आचार संहिता को लेकर बुधवार को नामांकन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें